केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार दोपहर को लोकसभा में दूसरी बार वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया। सदन में विधेयक पर कुल आठ घंटे की चर्चा होगी। बहस की शुरुआत रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के सांसद एनके रामचंद्रन के सवाल से शुरू हुई।
आरएसपी सांसद ने समिति के अधिकार पर उठाए सवाल
रिजिजू के भाषण से पहले विपक्षी दलों ने संयुक्त संसदीय समिति के अधिकार पर सवाल उठाए। इसी समिति को विधेयक क समीक्षा करने का काम सौंपा गया था। आरएसपी के एनके रामचंद्रन ने कहा कि नियमों की व्याख्या के अनुसार, जिस समिति को विधेयक का अध्ययन करना था, उसे मसौदे में बदलाव नहीं करने चाहिए थे, क्योंकि उसे सदन ने ऐसा करने के लिए स्पष्ट रूप से अधिकृत नहीं किया था। रामचंद्रन उन 14 बदलावों का जिक्र करने में जुटे थे। जिन्हें फरवरी महीने में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी।