कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।तहसील क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी विकास मिश्र को भूतपूर्व सैनिक जन कल्याण समिति उत्तर प्रदेश का जिला उपाध्यक्ष एवं अभिषेक पाण्डेय को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इनको लोगों के पदाधिकारी बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।भारतीय सेना में कमांडो में रहे विकास मिश्र जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी हैं। सेना से रिटायर्ड होने के बाद उन्हें रेलवे में नौकरी मिली। पिछले साल उनका चयन लेखपाल पद पर हो गया और वर्तमान में वे संतकबीरनगर जिले में लेखपाल पद पर तैनात हैं। गुरुवार को भूतपूर्व सैनिक जन कल्याण समिति उत्तर प्रदेश की अंबेडकरनगर इकाई का गठन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीनबंधु पांडेय ने विकास मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके जिला उपाध्यक्ष बनने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता,सभासद बालगोविंद त्रिपाठी, शशिकांत दूबे सानू दूबे,विनोद विश्वकर्मा विनोद शुक्ला आचार्य राकेश पांडेय आशुतोष शुक्ला देवर्षि त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने खुशी का इजहार किया।
विकास मिश्र एवं अभिषेक पाण्डेय को बड़ी जिम्मेदारी मिलनें पर लगा बधाइयों का तांता
मार्च 07, 2025
0
Tags