देवल संवाददाता, गोरखपुर। कैंट इलाके में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। शनिवार को दोनों पक्षों से कहा-सुनी हुई। इसके बाद एक पक्ष से पार्षद पति चंद्र प्रकाश उर्फ गोली सिंह ने कॉल कर दूसरे पक्ष से बात की। इस दौरान फोन पर भी काफी बहस हुई। रविवार को दोनों पक्षों को रामगढ़ताल थाने पर बुलाया गया था। इसी दौरान आपस में बहस होने लगी।
रामगढ़ताल थाने में रविवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, नहीं माने तो सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों को पकड़कर थाने में बैठा लिया। इसमें एक पक्ष से आए वार्ड नंबर 75 शिवाजी नगर की पार्षद के पति चंद्र प्रकाश उर्फ गोली सिंह को 107, 116 में पाबंद कर पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। बाकी दोनों पक्षों के पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 151 में चालान कर दिया। आरोपियों ने सोमवार को जमानत कराई।
जानकारी के मुताबिक, कैंट इलाके में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। शनिवार को दोनों पक्षों से कहा-सुनी हुई। इसके बाद एक पक्ष से पार्षद पति चंद्र प्रकाश उर्फ गोली सिंह ने कॉल कर दूसरे पक्ष से बात की। इस दौरान फोन पर भी काफी बहस हुई। रविवार को दोनों पक्षों को रामगढ़ताल थाने पर बुलाया गया था।
रात करीब 10 बजे थाने पर दोनों पक्षों में बातचीत कर समझौता कर मामला शांत करने की बात पर सहमति बनी। इसके बाद अचानक किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई और दोनों पक्ष एक दूसरे को देखने की धमकी देने लगे।
इस दौरान एक पक्ष से आए चंद्र प्रकाश उर्फ गोली सिंह भी नाराज होकर बोलने लगे।
विवाद बढ़ता देख पुलिस ने सख्ती बरतते हुए पार्षद पति समेत दोनों पक्ष के छह लोगों को पकड़कर बैठा लिया। जानकारी के अनुसार शिवाजी नगर से चंद्र प्रकाश सिंह पार्षद भी रह चुके हैं। इस बार महिला सीट होने पर पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा और वह भारी वोट से विजयी हुईं।
रामगढ़ताल थाने में आपस में विवाद करने के आरोप में दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। दोनों पक्षों को रविवार को समझाने के लिए थाने बुलाया गया था: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी