देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर साइबर क्राइम टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।
आवेदक राजेश गुप्ता निवासी चिल्काटांड, थाना शक्तिनगर, के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर फ्रॉड कर धनराशि स्थानांतरित करा ली गई थी। घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना शक्तिनगर साइबर टीम द्वारा तत्काल बैंक से पत्राचार कर फ्रॉड की गई धनराशि को होल्ड कराया गया तथा MRM पोर्टल के माध्यम से कुल ₹13,000/- (तेरह हजार रुपये) की धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र एवं थाना शक्तिनगर साइबर टीम के अधिकारी/कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय, उ0नि0 रंजित कुमार, साइबर प्रभारी, म0का0 नीलम सिंह शामिल रहे।
