देवल संवाददाता, आजमगढ़। थाना तहबरपुर क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22 मार्च 2026 को वादिनी द्वारा थाना तहबरपुर पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि अखिलेश यादव पुत्र स्व० छेदी यादव निवासी ग्राम जमालपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया तथा बाद में शादी से इंकार कर दिया गया, साथ ही वादिनी के परिजनों द्वारा विवाह हेतु दबाव बनाने पर आरोपी द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके आधार पर थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0 38/2026 धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। इसी क्रम में दिनांक 23 मार्च 2026 को व0उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अखिलेश यादव उम्र लगभग 31 वर्ष को उसके घर से समय करीब 08:20 बजे गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।