आमिर, देवल ब्यूरो , सिकरारा (जौनपुर) नए बरगुदर पुल के नीचे सई नदी के रेत पर शुक्रवार को एक नवजात बालिका का फेंका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे मोबाइल फारेंसिक टीम ने जांच किया। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुल के ऊपर से बच्ची को फेका गया है या दाह दिया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त बालिका ऊलेन कपड़ा पहनी थी। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि बच्ची के पैर में सफेद, लाल व नीला रंग का पायजामा उसके ऊपर काला रंग की ऊनी पायजामा पहनाया गया था। जबकि ऊपर काटन की टीशर्ट, उसके ऊपर टोपी सहित ऊलेन रंग बिरंगी स्वेटर पहनाया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंचे मोबाइल फारेंसिक टीम ने भी जांच किया। चर्चाओं की माने तो बच्ची का शव दाह दिया गया था। वही कुछ लोगों की जुबान पर यह भी चर्चा सुनाई पड़ा कि मृत बच्ची को नए बरगुदर पुल से यह समझकर फेंका गया है उसका शव पानी में गिरे। लेकिन कोहरे के कारण बच्ची को शव रेत में ही गिर पड़ा।