कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की मा० सदस्य, गीता बिन्द की अध्यक्षता में सर्किट हाउस अम्बेडकरनगर में महिला जनसुनवाई एवं मिशन शक्ति जागरूकता चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, मारपीट, दहेज आदि के कुल 8 प्रकरण आये जिसमें सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। जन सुनवाई कार्यक्रम के उपरान्त मा० सदस्या द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित यांजनाओ की समीक्षा की गयी। इसके उपरान्त मां० सदस्या द्वारा कस्तूरबा गांधी विद्यालय कटेहरी का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था उचित नहीं पायी गयी। जिसके लिए मा० सदस्या ने साफ-सफाई के लिए सम्बन्धित कर्मचारियों का निर्देशित किया। निरीक्षण के समय राकेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी, श्री एस. के. सिह जिला कार्यकम अधिकारी, क्षेत्राधिकारी टाण्डा, प्रीति सिंह संरक्षण अधिकारी, दीपिका गुप्ता एस. आई.. महिला थाना एवं समस्त कर्मचारी जिला प्रोबेशन कार्यालय उपस्थित रहे।
