कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।पावन छठ महापर्व के अवसर पर तमसा नदी के शिवाला घाट पर भक्तिमय वातावरण रहा। भक्तों ने छठी मैया के जयकारों से घाट को गुंजायमान कर दिया। बेमौसम बारिश के बावजूद, श्रद्धालु सुबह उदय हो रहे सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में जुटे और विधि-विधान से पूजा संपन्न कर व्रत खोला।संरक्षक नीरज अग्रहरि और छठ पूजा समिति अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता के मार्गदर्शन में आराध्या गौतम टीम ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि व्यापारी नेता शुभम अग्रहरि एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता अंशुमान सिंह, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, अयोध्या जिला प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, माणिकचंद सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष पिमो शत्रुघ्न सोनी, विकाश निषाद, सभासद अजीत निषाद, बेचन पांडे, अनुज सोनकर, नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन किया।भाजपा, आरएसएस, व्यापारियों व विभिन्न समितियों के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की सेवा में प्रसाद वितरण किया। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल,पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र,पंकज हालदार,मनोज पांडे,सोनू गौड़, आशीष सोनी,दिलीप यादव,प्रहलाद शर्मा मौजूद रहे। पूरे घाट का वातावरण भक्तिमय रस में सराबोर था। श्रद्धालु 'छठी मैया की जय' के जयकारे लगाते हुए घाट पर पहुंचे।
एडिशनल एसपी श्यामदेव बिंद, उप जिलाधिकारी राहुल गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह, कोतवाल संतोष कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार सहित पुलिस बल ने भी घाट पर व्यवस्था सुनिश्चित की।

