आजमगढ़। “विकसित भारत अभियान 1947 से 2047” के अंतर्गत सशक्त-समृद्ध-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश@2047 विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन 13 अक्टूबर 2025 को जिला पंचायत सभागार, आजमगढ़ में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत आजमगढ़ के मा. अध्यक्ष विजय यादव करेंगे।
संगोष्ठी का उद्देश्य प्रदेश के भविष्य को सुदृढ़ बनाने के लिए जनभागीदारी, नीतिगत सुझावों और स्थानीय विकास दृष्टिकोण को मजबूत करना है। आयोजकों के अनुसार “आपका सुझाव लाएगा बदलाव” अभियान के तहत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों की राय को विकास योजनाओं में शामिल किया जाएगा।
कार्यक्रम में अभियंता राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता अभय सिंह तथा अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार मद्धेशिया प्रमुख रूप से सम्मिलित होंगे।
योजना है कि 2047 तक आत्मनिर्भर व समर्थ उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को मूर्त रूप देने के लिए यह संगोष्ठी मार्गदर्शक सिद्ध होगी।