देवल संवाददाता, इन्दारा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को अदरी रामरूप पोखरे से स्वयं सेवको ने उत्साहपूर्वक अनुशासन में पथ संचलन निकाला। घोष की धुन पर खाकी पेंट,सफेद शर्ट,और काली टोपी पहनकर कदमताल करते हुए सैकड़ों स्वयं सेवकों ने दो किमी के पथ संचलन में भाग लिया तथा बड़ी संख्या स्वयं सेवक इसकी व्यवस्था में लगे। पथ संचलन को देखने के लिए लोग सड़क किनारे उमड़े।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शनिवार को पथ संचलन निकाला। पथ संचलन रामरूप पोखरे से शुरू होकर अदरी बाजार होते हुए लक्ष्मी नगर,पुलिस चौकी होते हुए मुख्य मार्गों से होते हुए वापस रामरूप पोखरे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। रवाना होने से पहले सभी आरएसएस स्वयं सेवकों ने गणवेश खाकी पेंट,सफेद शर्ट,काली टोपी,काले जूते और काली बेल्ट वाली वेशभूषा में पंक्तिबद्ध हुए। जिसके बाद घोष की धुन पर वहां से पथ संचलन के लिए रवाना हुए। पथ संचलन मुख्य बाजार से होकर वापस पोखरे पहुंचे। स्वयंसेवक कस्बे की गलियों में कौम की पुकार पर नौजवान बढ़े चलो के देश का सुधार ही नामक गीत गुनगुना कर लोगों को देश सेवा के लिए प्रेरित कर रहे थे। इस पथ संचलन में मुख्य रूप से राजेंद्र,सहजिला कार्यवाह,वीरेन्द्र यादव,आलोक,बंधुअमन,योगेन्द्र,जिला पंचायत अध्यक्ष,मनोज राय,सर्वेश राय,सभासद,हरिकेश कुमार भाजपा नेता,चन्दन गुप्ता,निरंजन मौर्य,शिव दास,दिव्यांक मिश्रा,दीनबंधु राय आदि उपस्थित रहे।