देवल संवाददाता, आजमगढ़। शासन स्तर से आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा में आजमगढ़ पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।
मिली जानकारी के अनुसार, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर शासन स्तर से प्रत्येक माह रैंकिंग निर्धारित की जाती है। माह सितम्बर 2025 में आजमगढ़ पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान जनपद के 18 थानों को भी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर प्रथम स्थान की रैंकिंग मिली है। यह रैंकिंग फरियादियों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया और शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के आधार पर तय की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के मार्गदर्शन में आजमगढ़ पुलिस ने यह उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता से पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और संतुष्टि का स्तर बढ़ा है। उच्चाधिकारियों ने इस उपलब्धि के लिए पुलिस टीम की सराहना की है।
अपर पुलिस अधीक्षक चिराग जैन ने बताया कि सितंबर माह में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण क़रीब 1500 शिकायतों का किया गया। इसमें जिन भी फरियादियों की शिकायत का निस्तारण किया गया उनके फीड बैक भी लिया गया।माह सितम्बर में आजमगढ़ पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें 18 थानों को भी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर प्रथम स्थान की रैंकिंग मिली है