देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जायसवाल यूथ क्लब ट्रस्ट के तत्वावधान में मंगलवार को नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज की हर्षोल्लास के साथ जयंती मनायी गई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के वरिष्ठ संरक्षक ने पदाधिकारियों के साथ भगवान श्री सहस्त्रबाहु की तस्वीर पर माल्यार्पण कर आरती उतार कर किया। इस दौरान भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना भी की गई। बाद मौजूद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।
वरिष्ठ संरक्षक हनुमान प्रसाद जायसवाल, एके जायसवाल, रमेश जायसवाल, शिव जायसवाल और राकेश जायसवाल की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। धरमचंद जायसवाल रवि कुमार जायसवाल ने कहा कि संस्था हमेशा समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए तत्पर है। नगर अध्यक्ष रमण जायसवाल और महामंत्री अभिषेक जायसवाल ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का सम्मान कर उनका आभार जताया। अंत में जिला अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों एवं पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रदीप जायसवाल, राजेश जायसवाल, विनय जायसवाल, शक्ति जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, मुकेश जायसवाल, नितिन जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, नीतिश जायसवाल, आशीष जायसवाल, मनोज जायसवाल, मोहन जायसवाल, अंकित जायसवाल, ऋषि जायसवाल, गौतम जायसवाल, रितेश, विशाल, रामनारायण, संतोष जायसवाल, विनोद जायसवाल, पीके जायसवाल, संदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।
.jpeg)