कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपाईयों ने किया बैठक, बनायी रणनीति
देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी राबर्ट्सगंज विधानसभा की बैठक मंगलवार को रामगढ़ के एक पब्लिक स्कूल में हुआ। इस दौरान लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर 6 नवंबर को राबर्ट्सगंज विधानसभा में निकलने वाली पदयात्रा पर विस्तार से चर्चा किया गया।
भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी रमेश मिश्रा ने कहा कि लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है। इससे पहले की सरकारों ने सिर्फ एक ही परिवार का गुणगान किया। सारा श्रेय उन्ही को दिया जाता है। कहा कि पहले की सरकारें विदेशी विचार की रही। भाजपा के मूल में स्वदेशी विचारधारा है। सरदार पटेल ने सभी षणयंत्रों का विफल करते हुए देश की 500 रियासतों को एक किया। जब से देश में भाजपा की मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से मोदी सरकार के नेतृत्व में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है, जिनका राष्ट्र के निर्माण व विकास में योगदान रहा। बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि यह पदयात्रा राष्ट्रनिर्माण का अभियान होगा। पार्टी हर बूथ तक सरदार पटेल का संदेश पहुंचाएगी। भाजपा द्वारा 6 नवंबर को राबर्ट्सगंज विधानसभा में पदयात्रा निकाली जाएगी। रामगढ़ बाजार से शुभारंभ होकर पदयात्रा चतरा तक पहुंचेगी, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्रीय लोग प्रतिभाग करेंगे। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सरदार पटेल को सच्चा सम्मान देते हुए उनकी विश्व की सबसे उंची प्रतिमा बनवाई है। अन्य दल ने कभी भी सरदार पटेल को उचित सम्मान नहीं दिया है। जबकि भाजपा उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस मौके पर नागेश्वर पांडेय, शीतला आचार्य, अशोक मौर्या, शंम्भू नारायण सिंह, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, ओमप्रकाश यादव, सुरेश शुक्ला, मनोज सोनकर, दिलिप चौबे, योगेन्द्र बिन्द, विनय श्रीवास्तव, कमलेश चौबे, मुन्ना धांगर, अजय पांडेय, अनूपम तिवारी, विमलेश पटेल, अमन वर्मा, श्यामू मिश्रा, रामकुमार, बुद्धिनारायन, अमरेश चेरो, आलोक रावत आदि मौजूद रहे।
.jpeg)