जहानागंज, आजमगढ़। दिनांक 20/07/2025 को वादी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त रोहित राजभर पुत्र राधेश्याम राजभर ग्राम करनपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 18 वर्ष द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया है। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 240/25 धारा 137(2), 87 BNS बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। दिनांक 23/09/25 को उ0नि0 शिवम त्यागी मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रोहित राजभर पुत्र राधेश्याम राजभर ग्राम करनपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 18 वर्ष को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय मोड़ से समय करीब 10.35 बजे गिरफ्तार किया गया।