आमिर, देवल ब्यूरो ,नगर पालिका इयो को सौंपा ज्ञापन जौनपुर। नगर पालिका में डीजल चोरी के आरोप को लेकर आज कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। नगर पालिका परिसर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नारे “डीजल चोर गड्डी छोड़” से गूंज उठा। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ खान, जिला अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह और प्रदेश सचिव सतवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महज तीन महीने में 300 लीटर डीजल का हिसाब तक नहीं दिया गया। जिला अध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह ने सवाल उठाया कि आखिर नगर पालिका अध्यक्ष ने इतना डीजल कहां और किस काम में खपाया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। नगर पालिका घेराव के दौरान माहौल काफी गर्म रहा, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रण में रही।