देवल संवाददाता, रवि प्रताप,मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमऊपुर के तालरतोय पुरवा में सावन के पवित्र महीने में मां काली की पूजा का आयोजन गुरुवार को धूमधाम से किया गया। पूजन कार्यक्रम में गांव के श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान गांव की महिलाएं लंबी कतार में खड़ी होकर मां काली के स्थान पर जल चढ़ाती रही। गांव के महिला व पुरुषों ने देवी काली की भक्ति में ओत-प्रोत होकर आरती और प्रार्थना की। वहीं मां काली को खप्पर चढ़ाया गया। इस तरह के आयोजन में श्रद्धालुओं की आध्यात्मिक भावनएं जागृत हुई। श्रद्धालुओं का मानना है की मां काली की कृपा से गांव में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। पूजा सम्पन्न होने के साथ ही लोगों में प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पुरोहितों नलय पांडेय,पंथी चंद्रभान यादव, राजकुमार सिंह,सुरेंद्र यादव,साधु यादव,राम प्रसाद यादव,विशाल सिंह, सोनू सिंह,श्रीराम साहनी,धुरंधर राजभर,दुलारे साहनी,रामधार साहनी,बिहारी साहनी आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।