देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। भाजपा जिला कार्यालय पर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक वर्ष भाजपा कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ तिरंगा यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित करते हुए देश की एकता एवं अखण्डता के प्रति संकल्प लेते है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं निर्णायक नेतृत्व सेना का शौर्य एवं पराक्रम तथा देशवासियों की एकजुटता के संकल्प से आपरेशन सिन्दूर पूर्णतः सफल रहा। यह मोदी के नेतृत्व में नया समृद्धशाली, शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर भारत है, हम सभी को इस पर गर्व है। पूरे देश भर में आपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद देशवासियों ने हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति के कई कार्यक्रम सम्पन्न हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि 10 व 12 अगस्त को प्रत्येक मण्डल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा की प्रमुख भूमिका होनी चाहिए। आम जनता की भी अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की जाए। यात्रा का आयोजन एक से दो किलोमीटर तक करना है। 12 से 14 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों व महत्वपूर्ण स्थानों के आस पास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस मौके पर रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी, धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, रुबी प्रसाद, नागेश्वर गोंड, ओमप्रकाश दूबे, अमरनाथ पटेल, रामसुन्दर निषाद, संतोष शुक्ला, कैलास बैसवार, विशाल गुप्ता, राकेश मेहता, कुसुम शर्मा, बृजेश श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, मीनू चौबे, कमलेश चौबे, नार सिंह पटेल, दयाशंकर पांडेय, सुरेन्द्र अग्रहरी, दीलिप पांडेय, बीएन गुप्ता, पुष्पा सिंह, गुडिया त्रिपाठी, दीलिप चौबे, अंकुर सिंह, रामबली मौर्या आदि मौजूद रहे।