आमिर, देवल ब्यूरो ,राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के श्री मोतीलाल सोनी (मंडल अध्यक्ष), प्रेम शर्मा (मीडिया प्रभारी) बदलापुर के द्वारा आज बदलापुर खुर्द में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया| इस समारोह का मुख्य उद्देश्य मानवाधिकारों को प्रोत्साहित करना एवं संगठन में सभी को एकजुट होना और उनकी रक्षा हेतु विभिन्न आयोगों के बीच तालमेल एवं संगठन को बढ़ाना था।
शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के "यशस्वी प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष विनय जायसवाल" जी ने विभिन्न आयोगों के बीच सहयोगात्मक कामकाज के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने नियमित अंतराल पर वैधानिक पूर्ण आयोग के सदस्यों की संयुक्त बैठकें आयोजित करने और मामलों के लिए सभी आयोगों की वेबसाइटों को हाइपरलिंक करने हेतु एक तंत्र बनाने का सुझाव दिया। और समारोह में उपस्थित हुए कुछ लोगों की शिकायतों को संज्ञान में लेकर मुख्य अधिकारी से संपर्क सूत्र द्वारा अवगत कराया| और उनकी समस्या को निष्पक्ष जांच करवा कर दूर करने के लिए भी कहा| श्री जायसवाल जी ने कहा कि यह संगठन एक ऐसा संगठन है| जो संविधान अंतर्गत दिए गए मनुष्य के अधिकारों की रक्षा करता है |यह संगठन समाज के हर एक वर्ग का चाहे वह उच्च जात का हो चाहे वह निम्न जाति का हो सबके अधिकारों की रक्षा करता है| अगर आपको किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आप राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन से संपर्क करें|
जिला उपाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय" जी ने समाज के सभी वर्गों तक विविध कल्याणकारी योजनाओं का पहुंचना सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया। देश के अनूठे संस्थागत मानवाधिकार संरक्षण ढांचे का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन संस्थाओं के बीच इस तरह की बातचीत मानवाधिकारों के प्रमुख मुद्दों पर एक साझा मंच बनाने और पीड़ितों को सामूहिक रूप से त्वरित राहत सुनिश्चित कराने की दृष्टि से उपयोगी है|
कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र कुमार चौहान ने किया ब्लॉक अध्यक्ष श्री मोतीलाल सोनी ने आए हुए आगंतुकों का धन्यवाद अर्पित किया और कहा कि जहां भी हमारी जरूरत होगी हम हमेशा मौजूद रहेंगे|
समारोह में उपस्थित हुए प्रमुख पदाधिकारी:-
प्रदीप उपाध्याय (जिला उपाध्यक्ष), सनी उपाध्याय (जिला प्रभारी), मनीष सिंह (ब्लॉक संगठन प्रभारी), रोहित शर्मा (नगर सचिव), संतोष शर्मा (नगर संचालन प्रभारी), चंद्रेश जायसवाल (जिला संचालन प्रभारी), राज जायसवाल (जिला संरक्षक), जयप्रकाश यादव (ब्लॉक सचिव), सुनील कश्यप (जिला उपसचिव), अखिलेश अग्रहरि (नगर मीडिया प्रभारी), अलख निरंजन गौतम (ब्लॉक अध्यक्ष), अंकित मौर्य (जिला महामंत्री), मुहम्मद अली, उत्कर्ष गुप्ता, राजेश यादव, गौरव सिंह, समृद्ध यादव, प्रितेश सिंह||
बदलापुर ब्लॉक के नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य:-
मोतीलाल सोनी (ब्लॉक अध्यक्ष), अरुण सोनी (ब्लॉक सचिव), मुंशी रजा (ब्लॉक संरक्षक), राज बहादुर यादव (ब्लाक महासचिव), विष्णु जायसवाल (ब्लॉक संगठन मंत्री), डा गामा प्रसाद (ब्लॉक संगठन प्रभारी), संजय मौर्य (ब्लॉक संचालन प्रभारी), अरविंद कुमार प्रजापति (ब्लॉक महामंत्री), विजय नाथ पांडेय (ब्लॉक उपाध्यक्ष), राकेश यादव (ब्लॉक संयोजक), विनय यादव, शिवकुमार यादव, विनोद कुमार शुक्ला, मारकंडेय चौहान, गुप्तेश्वर नाथ शुक्ला, अखिलेश चंद्र शुक्ला, वीरेंद्र कुमार यादव (फौजी) एवं साथ-साथ प्रशासन भी मौजूद रहा|