देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत मंगलवार को जनपदीय पुलिय ने अभियान चलाकर मातृशक्तियों को सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव को जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं को सरकारी योजनाओं सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। जागरूकता से संबंधित पंपलेट बांटे गए।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपदीय पुलिस ने जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान एंटी रोमिया स्क्वायड की टीम ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में संचालित स्कूलों, कालेजों सहित सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं से संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनी। बाद उन्हें सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव को जागरूक किया। सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर मसलन महिला शक्ति हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपात सेवा 112. सीएम हेल्पलाइन 1076, एम्बुलेंस सेवा 108-102, साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। अंत में महिलाओं को जागरूकता से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए।