देवल संवाददाता, मऊ। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक/अध्यापिकाओं द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र द्वारा कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर कचहरी मोड होते हुए गाजीपुर तिराहे पर समाप्त हुई। इस रैली में छात्र-छात्राओं ने तिरंगे हाथों में लेकर भारत माता की जयकारे लगाए और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश भक्ति स्लोगन पर देश की आजादी की कहानी के बारे में बताया। रैली के दौरान समस्त छात्र-छात्राओं,अध्यापक अध्यापिकाएं,स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा झंडा ऊंचा रहे हमारा,भारत माता की जय सहित अन्य नारों से के साथ रैली में प्रतिभाग किया गया।इस दौरान जिला विकास अधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी,बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अध्यापक, अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।