कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक वर्ष जनमानस के साथ तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा फहराने सहित अन्य देश भक्ति के कार्यक्रम आयोजित करते हुए देश की एकता और अखंडता के प्रति संकल्प लेते हैं।
मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों सहित 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के संबंध में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति एवं अभियान जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव के संयोजन में कार्यक्रमों से संबंधित जिला कार्ययोजना कार्यशाला सम्पन्न हुई।
जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में हुए कारगिल युद्ध में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा ने 51 हजार से अधिक ऊंचाई पर पाकिस्तान की झंडे को फाड़ कर भारतीय ध्वज तिरंगा फहरा था।दूसरी चोटी पर भी तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी निभाते हुए देश के लिए शहादत दी। कहा कि सियालकोट में दलित आबादी सर्वाधिक थी।देश के दो बड़े दलित नेता डॉ भीम राव अंबेडकर और योगेन्द्र नाथ मण्डल में से पाकिस्तान के मोहम्मद अली जिन्ना ने योगेन्द्र नाथ मण्डल को तोड़कर सियालकोट के दलितों को पाकिस्तान में मिला लिया था।आजादी के बाद बने भारत की सरकार में डॉ भीम राव अंबेडकर को भारत का कानून मंत्री और पाकिस्तान में योगेन्द्र नाथ मण्डल कानून मंत्री बनाए गए। लेकिन पाकिस्तान में दलितों दुर्दशा की विरोध पर योगेन्द्र नाथ मण्डल को कानून मंत्री पद से हटे और कलकत्ता में गुमनामी की जिंदगी जिया। डॉ अंबेडकर देश के लिए आज भी आदरणीय हैं। देश की आन बान और शान हमारा तिरंगा है।उन्होंने कहा कि किसी भी देश की महानता का आंकलन इस बात से किया जाता है कि जिस देश के जन जन देश की ध्वज और संस्कृति का सम्मान करते हैं। उन्होंने भारत विभीषिका दिवस और हर घर तिरंगा फहराने की अभियान पर विस्तार से चर्चा कर उसकी सफलता पर प्रकाश डाला।
कार्यशाला की समापन एवं आभार व्यक्त करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि भारत विभीषिका दिवस और हर घर तिरंगा अभियान सफलता पूर्वक सम्पन्न हो इसके लिए हम सभी को अभी से जुट जाना चाहिए। जिला कार्यशाला की संचालन जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव ने किया।
कार्यशाला में मुख्य रूप से विधायक धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व विधायक जय राम विमल,जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह,डॉ रजनीश सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, ब्लाक प्रमुख आनंद वर्मा,संजय सिंह, विद्यावती राजभर,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री संजय सिंह,विनय पाण्डेय,सुनील पासवान, डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह,उपमा पाण्डेय,राम किशोर राजभर,आकाश वर्मा,विजय विश्वकर्मा,डॉ संतोष सिंह,आनंद श्रीवास्तव,प्रदीप गुप्ता शंकर,सतपाल पटेल सहित मण्डल अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक गण शामिल रहे।