मुबारकपुर, आजमगढ़। दिनांक 23.08.2025 को उ0नि0 सुभाष तिवारी प्रभारी चौकी लालगंज थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ मय हमराह का० कमलेश कुमार सरोज, का0 अजय कुमार पाल के साथ देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि जरिए मुखबिर सूचना मिली कि टीकरगाढ चौहारे से भीरा रोड पर स्थित फ्रेन्डस प्वाइंट कैफे रेस्टोरेन्ट मे अवैध रूप से बिना लाइसेंस के हुक्काबार का संचालित किया जा रहा है। जहाँ पर कम उम्र के लडको को विकास नाम के संचालक द्वारा हुक्का पिलाकर नशे का आदि बनाया जाता है। हुक्का संचालक द्वारा इस समय भी कुछ लडको को अपने रेखा मे हुक्का पिलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 सुभाष तिवारी मय हमराह मय हस्बुल तलब पुलिस बल के साथ उसके बताये हुये स्थान पर पहुँचे तो देखे कि कैफे के अन्दर एक दरवाजे से धुआँ निकल रहा है। पुलिस बल कमरे के अन्दर प्रवेश किये तो देखे कि दो मेज पर दो हुक्का व एक एक हुक्का रखा हुआ है। वही कमरे मे मौजुद एक व्यक्ति पुलिस वालो को देखकर भागना चाहा परन्तु पुलिस बल द्वारा कैफे के अन्दर ही उसे पकड लिया। पकडे गये व्यक्ति से भागने का कारण पूछा गया व नाम पता पूंछते हुए जामा तलाशी ली गई तो अपना नाम विकाश चौरसिया पुत्र प्रवेश चौरसिया निवासी कटघर लालगंज वार्ड न0 3 थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष मो0न0 9721082604 बताया। भागने का कारण बताया कि साहब मै अपनी रोजी रोटी के सिलसिले मे अपने कैफे मे ग्राहको को बुलाकर हुक्का पिलाता हूँ। हुक्का बार चलाने के लाइसेंस व प्रपत्र दिखाने का कहा गया तो दिखाने में कासिर रहा। मौके से कुल 03 अदद हुक्का मय सम्बन्धित उपकरण के कब्जा पुलिस मे लिया गया।
पकडे गये व्यक्ति विकास चौरसिया उपरोक्त को उसके अपराध अन्तर्गत धारा 271 बीएनएस व 04/25 सिगरेट व अन्य लम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 का बोध कराते हुए समय 21.59 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियक्त उपरोक्त का अपराध जमानतीय होने के कारण अभियुक्त के जमानतदार अभियुक्त के पिता प्रवेश चौरसिया व चाचा प्रमोद चौरसिया का जमानत मुचलका भरकर अभियुक्त को मौके पर जमानत पर सकुशल सुपुर्द किया गया। उक्त रेखा मे मौके पर हुक्काबार कमरे को ताला मंगाकर बंद कर सुर्व सिल मोहर चाभी थाना देवगांव कार्यालय पर सुपुर्द किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 292/2025 धारा 271 बीएनएस व 04/25 सिगरेट व अन्य लम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 बनाम विकास चौरसिया पुत्र प्रवेश चौरसिया निवासी कटघर लालगंज वार्ड न0 3 थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 विनय कुमार सिंह द्वारा संपादित किया गया।