देवल संवाददाता, गोरखपुर ।सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी ने शुक्रवार को सुबह विकास भवन में मौजूद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में 12 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सभी 12 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका गया है। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा है।
उधर, सीडीओ ने आईजीआरएस पोर्टल की भी जांच की। जांच में जीओ का उलंघन पाया गया। अधिकारी कई शिकायतों का निस्तारण न कर क्लोज रिपोर्ट लगा कर, शासन को शिकायत ट्रांसफर कर रहे थे। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल की शिकायत का भी ये ही हाल था। इस पर कई विभागों के विभागाध्यक्ष का स्पष्टीकरण किया गया है।