कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।नमो नमो मोर्चा (भारत) की प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा को भाजपा सहयोग मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा के पद पर मनोनीत किया गया।
विदित हो कि नमो नमो मोर्चा (भारत) की प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा आए दिन गरीबों की मदद करने के लिए जानी जाती हैं। उनकी इसी सक्रियता को देखते हुए भाजपा सहयोग मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण राय राष्ट्रीय महामंत्री अनिल कुमार गुप्ता के निर्देश से मीना मिश्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा के पद पर नियुक्त किया गया। उनकी इस जिम्मेदारी से उनके समर्थको में खासा उत्साह देखने को मिला।