कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।विकासखण्ड जहाँगीरगंज के भभौरा में स्थित आर.डी.कान्वेंट स्कूल में सावन माह के अवसर पर महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। आर.डी.कान्वेंट स्कूल के प्रबन्धक पद्माकर त्रिपाठी के पिता श्री हरिकुमार त्रिपाठी की अगुवाई में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्कूल व्यवस्थापक सूरज पाण्डेय ने बताया कि सुबह 10:00 बजे से आचार्य पवन पाण्डेय काशी और अनन्तराम पाण्डेय ने मुख्य यजमान हरिकुमार तिवारी द्वारा नवग्रह पूजन करवाया और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया। इस दौरान भक्तों ने जलधारा से भगवान शिव का अभिषेक किया। भगवान शिव का दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, इत्र, केसर, सर्वोषधि, ईक्षुरस, चंदन , पंचामृत आदि से अभिषेक किया गया। वही सहस्त्र धारा अभिषेक के बाद भगवान शिव के 1008 नामों के साथ 1008 बेल पत्र अर्पित किए गए। आचार्य पवन पाण्डेय काशी ने भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया।
आर.डी.कान्वेंट स्कूल के व्यवस्थापक सूरज पाण्डेय ने बताया कि रुद्राभिषेक से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। इससे मन को शांति और पारिवारिक सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं। हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस महीने में शिव की पूजा-अर्चना से विशेष फल की प्राप्ति होती है। भगवान राम ने भी शिव का रुद्राभिषेक किया था।इस अवसर पर स्कूल के व्यवस्थापक सूरज पाण्डेय,संरक्षक देवेंद्र प्रताप शर्मा,शिवानन्द त्रिपाठी,कार्यवाहक प्रधानाचार्य सूरज पाण्डेय,विकास तिवारी,विवेक गौंड़,शैलेश सिंह,अगम पाण्डेय,निधि उपाध्याय,रोशनी वर्मा,सृष्टि शर्मा,तन्नु तिवारी,निशा यादव,नित्या मिश्रा,नेहा,सुमन मिश्रा,रीता गौंड़,संतोष तिवारी,दयाराम पाण्डेय,रमेश गौंड़,घनश्याम पाण्डेय,महेंद्र सहित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद ।