देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। सपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को विरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि मनायी गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलित अर्पित किया। बाद आयोजित गोष्ठी को सपा नेताओं ने संबोधित किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि विरागना फूलन देवी हमेशा अत्याचार व शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाली महिला थीं। वे उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ नारी शक्ति की प्रतिक थीं। इसलिए समाजवादी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि समाजवादी पार्टी की नीतियों पर चलते हुए अन्याय के खिलाफ लड़ने का काम करें। मौके पर जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव मंदाकिनी पांडेय, अनिल प्रधान, सरदार पारब्रह्म सिंह, अशोक पटेल कुमारी, निधि पांडेय, सत्यम पांडेय, गुलाम यासीन, सुरेश पटेल, गुड्डू चंद्रवंशी, विष्णु कुशवाहा, विशेष कुमार यादव, शौर्य त्रिपाठी, राकेश यादव, मिथिलेश सिंह पटेल, बालेश्वर यादव, मोहित, अजय कुमार निषाद, प्रमोद यादव, मनीष त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, लालमणि, पंकज आदि मौजूद रहे।