देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। सरदार सेना के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि सरदार सेना प्रमुख डा. आरएस पटेल के निर्देश पर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। कहा कि अर्मादित टिप्पणी करना माफी योग्य नहीं है। एक साक्षात्कार के दौरान भाजपा सासंद कंगना रनौत ने भरत रत्न लोह पुरुष पर अर्मादित टिप्पणी किया है। इससे राष्ट्र निर्माता लौहपुरुष सरदार पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर हमला है, यह राष्ट्र पर हमला है। कहा कि भाजपा सरकार में एक तरफ सत्ता पक्ष के सांसद महापुरूषों पर गलत टिप्पणी करते हैं तो दूसरी तरफ वोट के लिए महापुरुषों के सम्मान का दिखावा किया जाता है। कहा कि योगी सरकार में बच्चों की कम उपस्थिति दिखाकर करीब 5 हजार सरकारी स्कूलों को मर्ज करा दिया गया। सरकार के इस आदेश से गरीबों के बच्चे शिक्षा से वंचित हुए हैं। मांग की कि राष्ट्र निर्माता लोहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल पर अभद्र टिप्पणी करने वाली भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ तत्काल राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाया जाए।