समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। नगर के रामलीला मैदान में शनिवार को समाजवादी पार्टी के बैनर तले संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि लल्लन राय उर्फ श्रीप्रकाश राय ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आरक्षण दिवस को संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिन महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा संकल्पित आरक्षण को कोल्हापुर के महाराज छत्रपति शाहूजी ने अपने राज्य में लागू किया था। इसी दिन आरक्षण देने का शुभारंभ हुआ था। सामाजिक न्याय की भावना को आरक्षण के रूप में इसी दिन अमल में लाया गया था, जो आगे चलकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रयासों से हमारे संविधान में एक जन अधिकार के रूप में सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने का मूल आधार बना। इसी परिप्रेक्ष्य में संविधान मानस्तंभस्थापना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिंहा ने कहा कि हम सभी समाजवादियों का यह कर्तव्य है कि गांव-गांव जाकर सपा शासन में चलायी गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराएं। कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों के लोग परेशान हैं। पढ़े लिखे युवा नौकरी की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। महंगाई चरम पर है। व्यास गौड़ ने कहा कि संविधान ही हम लोगों को यहां तक पहुंचाने का काम किया है, इसलिए हम लोगों की जिम्मेदारी है कि संविधान को बचाने के लिए हर घर जाकर भाजपा की कलई को खोलने का काम करें। जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि आरक्षण दिवस पर जनपद के कोने-कोने से आए हुए सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं आम जनता का हम आभार प्रकट करते हैं जो इस रोपाई के समय में भी अपना अमूल्य समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाने का काम किया। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद दूबे, परमेश्वर दयाल, सुनील सिंह यादव आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर चौधरी यशवंत सिंह पटेल, मुनीर अहमद, राम भरोसे सिंह पटेल, मोहम्मद सईद कुरैशी, डा रवि कुमार गौड़, संजय यादव, विजय यादव, डा लोकपति सिंह पटेल, अनिल कुमार यादव, सुनील गोड़, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडेय, कुमारी मंदाकिनी पांडेय, सरदार पारब्रह्म सिंह, वेदमणी शुक्ला, राम प्यारे सिंह पटेल, सुरेश यादव, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, रमेश सिंह यादव, त्रिपुरारी गोड़, कुमारी निधि पांडेय, हिदायत उल्ला खान, राजेश गोड़, विपिन श्रीवास्तव, किरण निषाद, अंकित राठौर, सूरज, सत्यम पांडेय, राम भरोसे सिंह आदि मौजूद रहे।