देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। रावर्ट्सगंज के बूथ संख्या 14 पर रविवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सफलताओं और देशवासियों की उपलब्धियों पर चर्चा किया। उन्होंने शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से
सुरक्षित वापसी और चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की सराहना किया। कहा कि यह उपलब्धि देश के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की मेहनत और समर्पण का परिणाम हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए अवसर पैदा हो रहे हैं और युवाओं को इन क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने यूनेस्को द्वारा 12 मराठा किलों को विश्व धरोहर स्थलों के रूप में मान्यता दिए जाने की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश के इतिहास और संस्कृति की समृद्धि को दर्शाता है और हमें अपने अतीत से सीखने की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देश के इतिहास और संस्कृति के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारे देश का इतिहास बहुत गौरवशाली है और हमें अपने अतीत से सीखने की जरूरत है। उन्होंने खुदीराम बोस जैसे देशभक्तों को भी याद किया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। कार्यक्रम में सभासद विनोद सोनी, बूथ अध्यक्ष शशिकांत पांडेय, योगेश सिंह, उत्कर्ष, रवि कसेरा, मालवीय जी, सनद दुबे, अनूप, विशाल आदि मौजूद रहे।