कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हंसवर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 89/25 धारा- 303(2)/317(2) बीएनएस में नामजद/वांछित अभियुक्तगण 1.आकाश कुमार पुत्र फूलबदन नि0 कोहरा बुजुर्ग थाना गोला जनपद गोरखपुर उम्र करीब 24 वर्ष 2.मनीता पत्नी विष्णु नि0 कोहरा बुजुर्ग थाना गोला जनपद गोरखपुर उम्र करीब 30 वर्ष 3. काजल पुत्री फूलबदन नि0 कोहरा बुजुर्ग थाना गोला जनपद गोरखपुर उम्र करीब 20 वर्ष , 4. रानी पुत्री मुलचन्द कोहरा नि0 बुजुर्ग थाना गोला जनपद गोरखपुर उम्र करीब 19 वर्ष को रविवार को नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
जैसा कि विदित हो बीते 31 मई को वादिनी निशांत अंजुम पुत्री मो0 इसरार निवासी कटोखर द्वारा अपनी सोने कि चैन चोरी होने के सम्बन्ध में थाना हंसवर पर तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत करवाया गया था। वादिनी द्वारा बताया गया कि वह बीते 30 मई को समय करीब 10 बजे दिन में अपनी बेटी की दवा लेने बैटरी रिक्शा से टाण्डा जा रही थी। उसी रिक्शा में बैठी हुई महिलाओं ने गले से सोने की चुरा लिया। जब वादिनी अपने घर वापस आ रही थी वह महिलाये बोलेरो गाड़ी UP 50 AN 2333 पर बैठी मिली थी। उनसे पूछने पर वह भागने लगी।
थाना हंसवर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त बोलेरो गाड़ी व पीली धातु की चैन बरामद कर ली गयी है।