देवल संवाददाता,मऊ। 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के नामित नोडल अधिकारी मंडलायुक्त आजमगढ़ मंडल विवेक जी ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य,मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर,मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश,अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह,नगर मजिस्ट्रेट विजेंद्र कुमार,वरिष्ठ कोषाधिकारी संजय गुप्ता,जिला कृषि अधिकारी सोमनाथ गुप्ता, जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन वर्मा,डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉक्टर अंजु गुप्ता,वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में उपस्थित जनपदवासियों/सम्भ्रांत नागरिकों ने योगाभ्यास किया।इसके अलावा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ ही महिला एवं वृद्धजन सहित बच्चे भी योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।योग प्रशिक्षकों द्वारा अनुलोम-विलोम,भ्रामरी,ताड़ासन, वज्रासन,अर्ध चक्रासन,ग्रीवा संचालन,कटी संचालन,बटरफ्लाई एवं वृक्षासन आदि का अभ्यास कराया गया।मीडिया से बात करते हुए मंडलायुक्त महोदय ने स्वस्थ रहने हेतु योग अभ्यास को आवश्यक बताया तथा 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद वासियों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि योग के प्रति लोगों को जागरूक रहना चाहिए जिससे मन मस्तिष्क के साथ ही स्वस्थ शरीर का भी विकास हो सके। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने कहा कि प्रतिदिन आधा घंटा योग करने से शरीर मस्तिष्क एवं शरीर स्वस्थ रहते हैं। अतः सभी को योग अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम के उपरांत नोडल अधिकारी महोदय द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किए जाने पर संबंधित कर्मचारियों/ अधिकारियों के साथ ही योग प्रशिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर सत्येंद्र कुमार साहू ने बताया कि जनपद मुख्यालय के अलावा समस्त तहसीलों,समस्त विकास खण्डों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कराया गया।
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम
जून 22, 2025
0
Tags