बूढ़नपुर नगर पंचायत में कार्यालय पर पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह रहे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम अहिल्याबाई होल्कर की जयंती भव्य तरीके से 21 से 31 मई तक जिलेभर में मनाने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में आज हम सभी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में नगर पंचायत बूढनपुर में कार्यशाला का आयोजन किया गया है।रानी अहिल्याबाई होल्कर, दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और पुष्प अर्पित किया ।पूर्व जिलाध्यक्ष जय नाथ सिंह ने कहा माता अहिल्याबाई होलकर ने सनातन संस्कृति के लिए कार्य किया। उन्होंने सनातन संस्कृति को बचाने में अपना पूरा जीवन लगा दिया। उन्होंने महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए अनेक लड़ाइयां लड़ी आज हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार उनकी कृतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें साथ ही महिलाओं को उनके अधिकार और सम्मान को बताने का काम किया जा रहा है
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती भव्य तरीके से देशभर में मनाई जा रही है अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बैठक में, गोष्ठियां, शोभायात्रा, महिला सशक्तिकरण प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, नृत्य-नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी का आयोजन हो जा रहा है
कोयलसा मंडल अध्यक्ष रुद्रा शर्मा ने कहा रानी अहिल्याबाई ने विषम परिस्थितियों में भी अपना साहस एवम राष्ट्रप्रेम कम नहीं होने दिया। वह आज भी नारी समाज की प्रेरणा स्रोत बनी हुई हैं। संचालन रविकांत तिवारी ने किया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह रिंकू राजनाथ यादव अंकित गुप्ता संजय शर्मा अविनाश पाठक माया पांडे सूकट सिंह सहित ।अनेक लोग उपस्थित रहे।