कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के क्रम में श्रम विभाग, अम्बेडकरनगर द्वारा 01 मई, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एन0टी0पी0सी0 परिसर, टाण्डा, अम्बेडकरनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सदस्य, विधान परिषद डॉ0 हरिओम पाण्डेय जी एवं माननीय विधायक, कटेहरी धर्मराज निषाद उपस्थित रहें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज, सहायक श्रमायुक्त, राजबहादुर यादव एवं श्रम कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारीगण, एन0टी0पी0सी0 के एच0आर0 हेड अनुराग सिन्हा, स्वयंसेवी संगठन जन शिक्षण केंद्र की सचिव सुषमा पाल, ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी एवं लगभग 400 की संख्या में श्रमिक उपस्थित रहें। सहायक श्रमायुक्त द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस, विभिन्न श्रम अधिनियमों एवं श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए उपस्थित मजदूर बंधुओं को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी गई। अपर जिला जज द्वारा विभिन्न श्रम अधिनियमों पर विधिक कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई। माननीय मुख्य अतिथियों द्वारा श्रम विभाग के 51 लाभार्थी श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं में प्रमाण पत्र का वितरण किया गया तथा सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के बारे में बताया गया। अन्त में एन0टी0पी0सी0 के एच0आर0 निष्ठा सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समाप्त किया गया।