देवल संवाददाता,कोपागंज। भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के पराक्रम के सम्मान में तिरंगा के साथ यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा में 151 मीटर के तिरंगा लेकर जब लोग सड़कों पर निकलें तो लोगों का जोश भर गया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र वासी शामिल थे। तिरंगा यात्रा ओड़िया ना मैदान से होकर मुख्य चौक थाना मोड़ हाईवे होते हुए खंड विकास मुख्यालय पर पहुंचा साथ भव्य यात्रा निकाली गई।इस दौरान शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित करते हुए लोगों ने शहिदों को श्रद्धांजलि और राष्ट्रीय गान कर यात्रा का समापन किया गया।तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल व नगर इकाई के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय,सेना के सम्मान में पूरा देश मैदान में जैसे गगनभेदी नारों से क्षेत्र का वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा. तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने वीरता का परिचय दिया है। इससे देश के दुश्मनों के हौसले पस्त हो गए हैं। यात्रा से पूर्व कार्यकर्ताओं ने पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य,पार्टी के वरिष्ठ नेता अखिलेश तिवारी,मंडल अध्यक्ष हिमांशु राय,मनोज जायसवाल,विनय गुप्ता,मधुसूदन सिंह,विनय गुप्ता,सहित मंडल अध्यक्ष हिमांशु राय,अतुल त्रिपाठी,आशुतोष राय,सुजीत यादव,करूणेश सिंह,काशी नाथ वर्मा समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।