देवल संवाददाता, दिनांक 28.08.2024 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि उसकी पुत्री के साथ अभियुक्त अजीत यादव पुत्र जितेन्द्र यादव निवासी नेवादा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ने शादी का झांसा देकर 02 वर्षो तक दुष्कर्म किया जब इस बात की जानकारी होने पर वादी अभियुक्त के घर गया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके सम्बन्ध में थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0- 418/24 धारा 69, 351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 रंजय सिंह द्वारा प्रारम्भ की गयी। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना* द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 05.09.2024 को उ0नि0 रंजय सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अजीत यादव पुत्र जितेन्द्र यादव निवासी नेवादा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष को शेरपुर तिराहे से समय करीब 14:45 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।