मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी मऊ के तत्वाधान में कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस मनाया गया कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बुनकर कॉलोनी पर उपस्थित होकर कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के स्वर्णिम इतिहास का वर्णन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक लंबा इतिहास है 139 वर्ष होने के बावजूद भी पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्ष की मिसाल पेश कर रहे हैं । कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि भारतीय इतिहास में कांग्रेस पार्टी का स्वर्णिम स्थान बरकरार है कांग्रेस पार्टी ने 139 वर्षों में भारत की जनता से अपना लगाव बरकरार रखा है कांग्रेस पार्टी सामाजिक कुरीतियों के समाप्त करने के साथ-साथ अंग्रेजों से संघर्ष पूर्वक लड़ करके भारत को स्वतंत्रता दिलाई और जिस समय स्वतंत्रता भारत को मिली पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में विकास की आधारशिला रखी गई जिस देश में एक सुई तक नहीं बनता था,उसे देश में जवाहरलाल नेहरू ने आईआईएम एम्स सहित तमामम शिक्षण संस्थाओ का निर्माण कराया।देश में कांग्रेस के प्रधानमंत्रीओ ने देश के विकास में नया अध्याय जोड़ने का काम किया श्रीमती इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण के साथ-साथ हरित क्रांति ला करके देश में आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का काम किया,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि हमारी संस्थाएं जो भारतीय नागरिकों को सम्मान रोजगार और जीने का हक देती थी आज 9 साल की भाजपा की सरकार ने उसे संभालने के बजाय उसे बेचने में अपना गौरव समझ रही है कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इस समय भी अपने फर्ज को निभाते हुए इस भारतीय जनता पार्टी की कुक्कृतियों का उजागर कर जनता के बीच में पुन कांग्रेस की सरकार को स्थापित करने का काम करेगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद माननीय बालकृष्ण चौहान,पूर्व विधायक माननीय अमरेश चन्द पाण्डेय,पूर्व चेयरमैन राणा खातून,पूर्व जज आदरणीय शमशाद अहमद,राजकुमार राय,ओमप्रकाश ठाकुर,उमाशंकर सिंह,संजय यादव, शिला भारती,असद नोमानी,सईदुर रहमान,महेन्द्र सोनकर,अंसारी नज़ीर अहमद,विनोद कुमार,प्रदीप यादव, रामकरणयादव,शैलेंद्र सिंह,बब्लू राय, शशि कांत राय,प्रेम चंद चौहान, सलमान जमशेद,वकील अहमद, आफताब अहमद,सिद्दीकी सोहेल एडवोकेट,पूजा राय,मनसा राजभर, रमन पांडे,शिवाजी कनौजिया,रामचंद्र राय,शाहिद फारुकी,सरोज पांडे ,भारद्वाज मनोज गिहार इत्यादि शामिल रहे।