देवल संवाददाता, आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बस को जानबूझकर टक्कर मारने के मामले में पवई पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त की रात किलोमीटर संख्या 191 के पास पिकअप चालक ने तेज गति और लापरवाही से रोडवेज बस में टक्कर मार दी थी। हादसे में बस चालक समेत एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि कई यात्री घायल हुए थे।
पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पिलर से जा टकराई थी। घटना के संबंध में थाना पवई में मुकदमा अपराध संख्या 207/2026 के तहत धारा 281, 125A, 125B और 105 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पिकअप चालक संतोष राजभर पुत्र रामआशीष राजभर निवासी करीमुद्दीनपुर, गाजीपुर का नाम सामने आया।
