देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को भव्य एवं दिव्य स्वरूप में मनाने की तैयारियों के तहत पतंजलि योग परिवार सोनभद्र द्वारा शनिवार को मारवाड़ी धर्मशाला में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभअधिवक्ता परिषद के संरक्षक एसपी सिंह एडवोकेट द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर कुशल मार्गदर्शक रमेश राम पाठक एडवोकेट, प्रमुख योग शिक्षक ओम प्रकाश यादव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्तव, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे तथा तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसपी सिंह एडवोकेट को पतंजलि अंगवस्त्र एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने योग दिवस के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया। विभिन्न कक्षाओं के योग शिक्षक अपने-अपने साधकों के साथ मौजूद रहे और सामूहिक रूप से योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया गया। कार्यक्रम में दयानंद मौर्य ने प्रेरणादायक योग गीत प्रस्तुत कर
उपस्थित लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। अंत में प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने शांति पाठ कराया, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजकों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा अधिक से अधिक लोगों से इसमें सहभागिता करने की अपील की गई है।
.jpg)