कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।शैक्षिक एवं आध्यात्मिक संस्था बज्म फैजाने हक्कानी के तत्वावधान में टांडा स्थित सकरावल पूरब में रविवार की रात जश्न ख्वाजा गरीब नवाज एवं नातिया मुशायरा सै.अजीज अशरफ अशरफीयुल जीलानी के संरक्षण,कारी जमाल अशरफ निजामी के देखरेख एवं हाफिज मो.हामिद की अध्यक्षता तथा अशआर कामली के संचालन में हुए कार्यक्रम की शुरुआत अज़ीम कामिल के तिलावते कुरान से हुई। मुफ्ती रिजवान अजहरी ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का जीवन प्रेरणादायक है,जिन्होंने हमेशा आपसी प्रेम और सौहार्द पर बल देते हुए दीन-दुखियों की मदद की।मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर के शिक्षक मोहम्मद असलम खान ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तालीम से इंसान तरक़्क़ी की मंजिल तय करता है। संस्था के डायरेक्टर कारी जमाल अशरफ निजामी टांडवी ने मकतब फैजान हक्कानी के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज सुधार और देशभक्ति की भावना जागृत होती है।।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शख्सियतों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। संयोजक मेराज आलम व कमाल अहमद ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में शायर अली फैजी किछौछवी ने कहा किस्मत से अगर पहुंचूं एक बार मदीने में,हो जाए मेरा जीवन गुलजार मदीने में।हेलाल टांडवी ने कहा इसलिए इश्क़े नबी दिल में बसा रखा है,पास मेरे भी हो बख़्शिश का हवाला कोई। इसके अलावा यूसुफ आरज़ू बस्ती,साहिल आजमी,अबूसाद, कफ़ील अशरफ टांडवी, मुमताज टांडवी,अली रजा फैजी किछौछवी,अज़ीम कामिल टांडावी शायर व नात ख्वां ने नातिया कलाम पेश किया।इस अवसर पर डॉ.आतिफ,शहनवाज बज़्मी, अनवर व अन्य मौजूद रहे।
