संतोष,देवल ब्यूरो,बूढनपुर भरौली टोडर गांव में सम्राट अशोक की 2330वीं जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर महान सम्राट को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवन, उनके शासनकाल और उनके द्वारा अपनाए गए बौद्ध धर्म के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया गया कि सम्राट अशोक ने कलिंग युद्ध के बाद हिंसा का मार्ग त्यागकर शांति, अहिंसा और मानवता का संदेश पूरे विश्व में फैलाया।समारोह की अध्यक्षता कांता प्रसाद ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बासदेव मौर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लालचंद मौर्य ने किया। संयोजक के रूप में अमन मौर्य, नागेश मौर्य, मनीष मौर्य और आर्यन सम्राट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर एडवोकेट राजेश मौर्य, एडवोकेट जयप्रकाश मौर्य, अर्जुन मौर्य, अनिल मौर्य, जिम्मी सिंह, सुशील उपाध्याय, सागर मौर्य, अजय मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सम्राट अशोक के आदर्शों को अपनाने और समाज में शांति, एकता एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
