आमिर, देवल ब्यूरो ,जलालपुर जौनपुर क्षेत्र के असबरनपुर जंगी पी जी कालेज असबरनपुर का 21वाँ वार्षिकोत्सव बड़े धूम धाम एवं हर्षो उल्साश के साथ मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर रमाशंकर राजभर पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी विशिष्ट अतिथि लालबहादुर यादव पुर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष समाज वादी पार्टी तथा। कार्यक्रम मे आये हुए आगन्तुकों का स्वागत केराकत विधायक एवं पूर्व सांसद ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री प्रिया सरोज एडवोकेट सांसद मछलीशहर ने किया सर्वप्रथम कार्यक्रम का आगाज माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर सरस्वती बन्दना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओ व्दारा विविध प्रकार के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कुलगीत के साथ साथ विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक प्रेम प्रकाश यादव द्ववारा विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। इस अवर पर जंगी शैक्षिक प्रतिभा खोज प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को साईकिल घड़ी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया ।मुख्य अतिथि डाक्टर रमाशंकर राजभर ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा हम सभी के भविष्य के लिये आवश्यक उपकरण है।यह छात्र छात्राओं के लिए समान रुप से आवश्यक है ।शिक्षा हर छात्र के लिए हर पल हर छड़ महत्वपूर्ण होता है। विधायक केराकत तुफानी सरोज ने कार्यक्रम मे आये हुए आगन्तुकों के प्रति आभार ब्यक्त किया।मंच का संचालन विनोद यादव तथा मनीश रावत ने किया। इस अवसर पर डाक्टर अवधनाथ पाल सुरेश यादव जय शंकर लल्ला यादव राहुल त्रिपाठी नीरज पहलवान रामू मौर्य मनोज यादव कमलेश पटेल सीता राम मौर्य के आलावा हजारों की संख्या मे लोग मौजूद रहे।