देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग द्वारा नन्हकूराम इंटर कालेज, नन्हकूराम महाविद्यालय, आरपीपीजी कॉलेज, एसआर इंटर कॉलेज, एसआर कॉलेज ऑफ फार्मेसी घोरावल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिवद्वार मंदिर व बरैला गौरी शंकर राबर्ट्सगंज मंदिर के पुजारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर लोगों को बाल विवाह रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने और तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए सुझाव दिया गया। पुजारियों ने आश्वासन दिया कि वे मंदिर परिसर में बाल विवाह रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करेंगे और मंदिर परिसर में बाल विवाह का बैनर ग्लो साइन बोर्ड लगाएंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें बाल विवाह रोकने के लिए प्रेरित किया गया।
