संतोष,देवल ब्यूरो,जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की रिपोर्ट पर नगर पंचायत महराजगंज के लिपिक मनोज कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया। वह महराजगंज के अलावा अन्य दो नगर पंचायतों में जमकर लूटपाट किए हैं। लिपिक के पूरे गोलमाल की विधिवत जांच जारी है।
नगर पंचायत महराजगंज के लिपिक मनोज कुमार सिंह के पास नगर पंचायत बूढ़नपुर और मार्टिनगंज का अतिरिक्त प्रभार था। यह दोनों नगर पंचायत नई बनी हैं। शासन से इनके विकास के लिए काफी धन आया था।ऐसे में लिपिक मनोज कुमार सिंह चहेते ठेकेदारों को काम का टेंडर देकर रुपये ऐठने लगा। शक होने पर क्षेत्रिय लोगों ने शिकायत किया। मनोज कुमार सिंह पर सेवा संबंधी अभिलेखों में गोलमाल किया था। जिसकी जांच शुरू होने पर जांच टीम को भी प्रभावित करने लगा। 30 अक्टूबर 2024 को एडीएम प्रशासन ने डीएम को जांच आख्या भेजा। जिसमें मनोज का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। इसके बाद डीएम ने जिला सूचना विज्ञान केंद्र अधिकारी और मुख्य राजस्व अधिकारी से संयुक्त जांच कराया। इन दोनों अधिकारियों की जांच में भी मनोज का गोलमाल पकड़ में आया।
डीएम रविंद्र कुमार के मुताबिक जांच में पता चला कि मनोज की नगर पंचायत मार्टिनगंज और बूढ़नपुर से संबंद्धता समाप्त होने पर वह अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से तमाम प्रकार की निविदाएं जेम पोर्टल के माध्यम से निकालकर अपने चहेते ठेकेदारों को ठेका देकर लाभ पहुंचाया है। डीएम ने बताया की महराजगंज नगर पंचायत के लिपिक मनोज कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ जांच जारी है।
