देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। सोनांचल में चार दिवसीय छठ महापर्व का मंगलवार को समापन हो गया। व्रती महिलाओं ने जलाशयों में उतर कर उगते सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के बाद अपने परिवार के सुखमय जीवन की याचना की। इस दौरान छठ घाटों पर बजे रहे छठ गीत से समूंचा वातावरण भक्तिमय रहा। व्रतियों की सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। सादे वर्दी में भी महिला व पुरूष पुलिस कर्मी अराजकतत्वों पर कड़ी नजर रखे हुए थे।
जिले में डाला छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में एक अलग ही उत्साह रहा। छह व्रती महिलाएं नगर के शाहगंज राजवाहा नहर, राम सरोवर तालाब, अकड़हवा पोखरा, गोरारी गांव के राम सरोवर तालाब भीटा पर एकत्रित होकर बेदी पर पूरी रात दीपक जलाए रखा। हालांकि सोमवार की देर शाम घंटों हुई झमाझम बारिश के कारण तमाम व्रती महिलाओं को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। मंगलवार की अल सुबह व्रतियों ने जलाशयों में स्नान करने के बाद सुपली में रखे ठेकुआ, आदी, मूली, गन्ना, मिठाई, अर्कपात, सिंघाड़ा समेत अन्य फलों के साथ पानी में खड़ा होकर उगते सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। इसी तरह जनपद के शाहगंज, घोरावल, वैनी, खलियारी, चोपन, डाला, रेणुकूट. दुद्धी, शक्तिनगर आदि इलाकों में भी छठ पूजा की धूम रही। व्रतियों ने विधि विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद उगते सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया।
.jpeg)