आजमगढ़ में एक युवक को अवैध तमंचे से गोली लग गई। यह घटना उस समय हुई जब युवक एक कमरे में पढ़ाई के दौरान आपस में तमंचे चला रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली किस परिस्थिति में चली इसका खुलासा भी पूरी तरह नहीं हो पाया है। गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्तों की मदद से पहले जिले के निजी अस्पताल लोटस ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। वहां से वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
युवक के जबड़े में गोली लगी है। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के राहुल नगर मड़िया में हुई। घायल युवक की पहचान मोनू चौहान (24) पुत्र हरिश्चंद्र चौहान के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस छानबीन में जुट गई है।
आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला मोनू चौहान शहर कोतवाली क्षेत्र के राहुल नगर मड़या में किराए का कमरा लेकर बीकॉम कर रहा था।