देवल संवाददाता, मऊ। एन्टी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना होगा। कोई भी मनचला उन्हें परेशान या छेड़छाड़ करे तो वह तुरंत पुलिस को महिला हेल्प लाइन पर सूचित करे। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा। पुलिस तुरंत उसकी सहायता के लिए मौके पर पहुंचेगी। साइकिल रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देशन में यह जानकारी उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह ने कोपागंज थाना क्षेत्र के मदरसा अरबिया जामेउल उलूम कोपागंज में नारी सुरक्षा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि साइबर अपराधो से बचाव व मनचलों से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि उनका डटकर मुकाबला करने की आवश्यकता है। हर समय पुलिसकर्मी महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। मनचले युवती व छात्राओं के साथ सुनसान रास्तों पर छींटाकशी व छेड़छाड़ करते हैं। ऐसे में पीड़िता बदनामी के डर से पुलिस से शिकायत नहीं कर पाती है, इसलिए मनचले हरकत को अंजाम देकर निकल जाते हैं। किसी भी विषम परिस्थिति में महिलाओं व छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1076, 1930, 112, 1098, 108 व 102 पर सूचना दें। हर आपात स्थिति में पुलिस आपके सहयोग के लिए तत्पर मिलेगी। विपरीत हालात में फसने व पुरुष द्वारा हाथ पकड़ने पर अपने बचाव के तरीके बताए। इस दौरान एसआइ प्रियंका सिंह, सोनिका सिंह,राजकुमार पाल, आशीष,निरमा,स्वाति मौर्या,पूनम, अर्चना यादव,गुंजन आदि मौजूद रहे।