देवल संवाददाता, आज़मगढ़। जिले के थाना कप्तानगंज पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत महिला सुरक्षा में पुलिस की सशक्त कार्रवाई करते हुए फेसबुक पर परेशान करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गुरुवार को अभियुक्त जगरनाथ उपाध्याय उर्फ गोलू पुत्र स्व. रामचन्द्र उपाध्याय, निवासी मुखिलसपुर, उम्र लगभग 30 वर्ष, गाँव की एक महिला को फेसबुक चैट के माध्यम से परेशान कर रहा था।
सूचना मिलने पर उ0नि0 विद्याशंकर उपाध्याय मय हमराह आरक्षी अप्पू प्रसाद, आरक्षी बृजेश गौड़ और महिला आरक्षी नीतू शुक्ला ने अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लिया। अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है और अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सतर्कता के साथ कार्रवाई जारी रखेगी।