देवल, ब्यूरो चीफ,शक्तिनगर, सोनभद्र। स्थानीय थाना की साइबर टीम ने एक व्यक्ति के साथ हुए फाड के चार हजार रूपए वापस करा दिया। रूपए वापस मिलने पर पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस की प्रशंसा किया। जानकारी के अनुसार खड़िया बाजार निवासी अमरेश चन्द्र के साथ साइबर अपराधियों ने फाड करते हुए चार हजार रूपए ऐंठ लिया था। साइबर अपराधियों ने भुक्तभोगी के व्हाट्स एप पर लिंक भेजकर मोबाइल का ओटीपी प्राप्त करने के बाद रूपए उड़ाया था। भुक्तभोगी की शिकायत पर साइबर टीम ने मामला दर्ज कर जांच के बाद फाड के चार हजार रूपए वापस करा दिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष राम दरश राम, उप निरीक्षक रंजीत कुमार, कांस्टेबल आदित्य यादव आदि मौजूद रहे।