कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।छठ पूजा मुख्य रूप से सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है और इसके कई कारण हैं, जिनमें प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करना, परिवार की सुख-समृद्धि और संतानों की लंबी आयु व स्वास्थ्य की कामना शामिल है। यह पर्व प्राचीन काल से चला आ रहा है और माना जाता है कि सूर्य ही सभी प्राणियों के जीवन का आधार हैं। छठ का पर्व सभी व्रती महिलाओं का उत्साह का पर्व है। वह यह त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाती हैं। कुछ महिलाएं अपनी सुविधा अनुसार घाट पर जाती है तो कुछ महिलाएं अपने घर पर ही कृत्रिम घाट बनाकर यह त्यौहार बड़े उत्साह से मनाती हैं।
नमो नमो मोर्चा (भारत) की प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा ने लखनऊ स्थित पटेल नगर कॉलोनी की छठ पूजा में शामिल हुई और उन्होंने सभी व्रती महिलाओं के साथ मिलकर पूजा अर्चना की एवं प्रसाद ली साथ ही साथ देश के सभी व्रती महिलाओं को शुभकामना संदेश दिया कि यह त्यौहार द्वेष भावना से रहित आपस में मिलकर मनाएं।
पटेल नगर कॉलोनी की लीलावती देवी, नीतू दुबे, सुनीत देवी, नीतू सिंह सहित दर्जनों महिलाओं ने घर पर ही कृत्रिम घाट बनाकर छठ पूजा का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया।

