देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। नगर के रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला मंचन के तीसरे दिन मंगलवार की रात भगवान श्रीराम जन्म की लीला का सजीव मंचन किया गया। इस दौरान भगवान श्री राम का जन्म होते ही श्रद्धालुओं ने जमकर आतिशबाजी किया। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सोहर गीत गाया। दर्शकों में मिठाई बांटी गई।
कलाकारों ने सर्वप्रथम चक्रवर्ती सम्राट राजा दशरथ और माता कौशल्या के द्वारा पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ के आयोजन का सजीव मंचन किया। बाद भगवान श्रीराम के साथ ही अनुज भरत, शत्रुघ्न व लक्ष्मण के जन्म की लीला दिखाई गई। भगवान के जन्म की खुशी में मौजूद श्रद्धालुओं ने जमकर आतीशबाजी किया। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सोहर गीत गार्थी। इसके पूर्व गणेश वंदना के साथ लीला की शुरूआत की गई थी। श्रीरामलीला समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह ने रामलीला के तीसरे दिन से प्रत्येक दिन की लीला का वर्णन किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष पवन कुमार जैन, राकेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, आनंद मिश्रा, विजय कनोडिया, धर्मवीर तिवारी, धर्मराज जैन, कृष्ण मुरारी गुप्ता, रामप्रसाद यादव, चंदन, केशरी, प्रशांत जैन, उमेश केशरी, चंद्र कुमार केजरीवाल आदि मौजूद रहे।